HomeBreaking Newsरोहतक गैंगवार में बड़ा खुलासा, सन्नी रिटोलिया की गर्लफ्रेंड पर भाऊ गैंग के...

रोहतक गैंगवार में बड़ा खुलासा, सन्नी रिटोलिया की गर्लफ्रेंड पर भाऊ गैंग के लिए मुखबिरी का आरोप

हरियाणा के रोहतक में मिलन ढाबे पर हुई चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान एक युवती का नाम सामने आया है। पुलिस के शुरुआती इनपुट के मुताबिक, इस वारदात की योजना बनाने में जाह्नवी नाम की युवती की भूमिका होने का संदेह है। वह उत्तर प्रदेश के शामली जिले की रहने वाली बताई जा रही है। बताया गया है कि उसके पिता और ताऊ की पहले हत्या हो चुकी है जबकि उसके दो भाई यूपी की जेल में बंद हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जाह्नवी अपने पिता और ताऊ की हत्या का बदला लेना चाहती थी। इसी वजह से वह हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग(Bhau gang) के संपर्क में आई। जांच में सामने आया है कि उसे सन्नी रिटौलिया से दोस्ती करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद युवती ने सन्नी से फोन पर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें भी होने लगीं। आरोप है कि इस दौरान जाह्नवी सन्नी की गतिविधियों और उससे जुड़ी जानकारियां भाऊ गैंग तक पहुंचाती रही। पुलिस को शक है कि इसी जानकारी का इस्तेमाल वारदात की योजना बनाने में किया गया।

संकेत मिलते ही शुरू हुई गोलीबारी

बताया जा रहा है कि बुधवार रात भाऊ गैंग के पांच शूटर मिलन ढाबे में दाखिल हुए। आरोप है कि युवती ने इशारे से बदमाशों की पहचान कराई जिसके बाद आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में यश, रिंकू, विनीत और छात्र हिमांशु की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, चारों को सिर और सीने में कई गोलियां लगी थीं। हमलावर बाथरूम की तरफ से ढाबे में पहुंचे थे और करीब 10 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

युवती के विदेश जाने की खबर

पुलिस ने मौके से 9 एमएम कारतूस और खाली खोल बरामद किए हैं। पांच में से चार संदिग्ध शूटरों की पहचान होने की बात सामने आई है। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जाह्नवी शुक्रवार सुबह थाईलैंड चली गई। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी आरोपों तथा संदिग्धों की भूमिका की पुष्टि करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : UP में 30 IPS अधिकारियों के तबादले, 7 ADG समेत कई बड़े अफसरों की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments