HomeBreaking Newsइलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने का सुनहरा मौका! सरकार दे रही ₹50 हजार की...

इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने का सुनहरा मौका! सरकार दे रही ₹50 हजार की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन…

दिल्ली सरकार की ईवी नीति 2026 के तहत इलेक्ट्रिक ऑटो(Electric Auto) खरीदने वालों को पहले साल ₹50,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य राजधानी में प्रदूषण कम करना और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर प्रोत्साहित करना है। सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

इलेक्ट्रिक ऑटो पर टैक्स में भी छूट

सरकार की नीति के अनुसार, पात्र इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने पर पहले साल ₹50,000, दूसरे साल ₹40,000 और तीसरे साल ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है।

हालांकि, 4 kWh से कम बैटरी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ऑटो इस सब्सिडी के पात्र नहीं होंगे। 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में नए तीन पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए केवल इलेक्ट्रिक L5 श्रेणी के वाहन ही स्वीकार किए जाएंगे।

सब्सिडी के लिए कब करना होगा आवेदन?

सब्सिडी प्राप्त करने के लिए वाहन की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है। तय समय सीमा के बाद आवेदन करने पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा।

इसके लिए दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://evsubsidy.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखें:

  • वाहन की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)

  • आधार कार्ड

  • दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड

  • बैंक खाते की जानकारी और IFSC कोड

  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर

आधार के जरिए ऑनलाइन सत्यापन भी किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक ईवी सब्सिडी पोर्टल पर जाएं।

  2. सब्सिडी आवेदन से जुड़े विकल्प को चुनें।

  3. वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर दर्ज करें।

  4. मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन पूरा करें।

  5. इसके बाद आधार नंबर और मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें।

  6. बैंक खाते का नंबर, IFSC कोड और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।

  7. आरसी, आधार और वोटर आईडी सहित जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

  8. सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।

सीधे बैंक खाते में आएगी सब्सिडी

आवेदन जमा होने के बाद एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा। इसकी मदद से आवेदक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। परिवहन विभाग दस्तावेजों और पात्रता की जांच करेगा। आवेदन सही पाए जाने पर सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। नीति के अनुसार, सत्यापन और जरूरी शर्तें पूरी होने पर आवेदन जमा करने के 60 दिनों के भीतर राशि भेजने का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छतों से पथराव…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments