HomeBreaking Newsजम्मू में आज राजनाथ सिंह का शक्ति प्रदर्शन, 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा की...

जम्मू में आज राजनाथ सिंह का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा की करेंगे अगुवाई

रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) शनिवार को जम्मू पहुंचकर भाजपा की प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान वह परेड मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा को भी संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह शनिवार यानी आज विशेष हेलीकाप्टर से जम्मू पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद महाराष्ट्र के पुणे के लिए रवाना हो जाएंगे जहां उनका दो दिवसीय दौरा निर्धारित है।

भाजपा की यह पदयात्रा सुबह दस बजे पंजतीर्थी स्थित रेडियो स्टेशन चौक से शुरू होगी और परेड मैदान स्थित ब्राह्मण सभा के निकट संपन्न होगी। यहां एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर कश्मीर से भी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सत शर्मा जनसभा की अध्यक्षता करेंगे जबकि राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जनता के बीच जाएगी भाजपा

इस अभियान के माध्यम से भाजपा विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई केंद्र सरकार के खिलाफ भ्रामक प्रचार कर देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए जनता के बीच अपना पक्ष रखेगी।

भाजपा का कहना है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक मूल्यों और देश की एकता को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों तक अभियान पहुंचाने की तैयारी

बता दें कि भाजपा ने 22 अक्टूबर को देशव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया था। इसके तहत देशभर में जनसभाओं, पदयात्राओं, युवा सम्मेलनों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा के नेतृत्व में इस अभियान को सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना है। इसी कड़ी में जम्मू में आयोजित होने वाली यह पदयात्रा पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल रहेगी।

यह भी पढ़ें : ‘2029 से लागू होगा महिला आरक्षण’, UP में परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments