HomeBreaking Newsपरिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी! DMK के समर्थन...

परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी! DMK के समर्थन से बदले समीकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन को मंजूरी मिलने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, करीब 40 मिनट चली बैठक में संसद के आगामी विशेष सत्र की रणनीति पर भी चर्चा हुई। सरकार 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा में विधेयक पेश करने की तैयारी में है। हालांकि, कैबिनेट के फैसले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

सरकार को 355 सांसदों के समर्थन का भरोसा

परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों का दावा है कि सरकार ने विधेयक पारित कराने के लिए जरूरी संख्या जुटा ली है। उसके पास करीब 355 सांसदों का समर्थन होने की बात कही जा रही है। इसी तैयारी के बाद लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से सदन की बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 30 नवंबर और 1 दिसंबर को लोकसभा में चर्चा होगी, जबकि 2 और 3 दिसंबर को राज्यसभा में कार्यवाही चलेगी। इसके बाद 3 दिसंबर को सत्रावसान होने की संभावना है।

DMK के समर्थन से बदले समीकरण

विपक्षी खेमे में भी विधेयक को लेकर अलग-अलग रुख सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, NCP के शरद पवार गुट के आठ सांसद विधेयक के समर्थन में मतदान कर सकते हैं। वहीं, DMK के 22 सांसदों के भी सरकार के साथ आने की बात कही जा रही है। RJD सांसद सुरेंद्र यादव ने भी परिसीमन का समर्थन करते हुए कहा है कि लोकसभा की सीटें बढ़ती हैं तो उनकी पार्टी इसके पक्ष में है।

दूसरी ओर, कई विपक्षी दल सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि विपक्ष को पहले से जानकारी नहीं दी गई और विधेयक की कॉपी भी साझा नहीं की गई। चार दिन के नोटिस पर विशेष सत्र बुलाने को लेकर भी आपत्ति जताई जा रही है।

कांग्रेस ने किया विरोध

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने परिसीमन विधेयक को देश की आत्मा पर हमला बताया। उन्होंने दावा किया कि सरकार के प्रयास सफल नहीं होंगे और 2029 के चुनाव में जनता उसे जवाब देगी। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी परिसीमन को बीजेपी की बड़ी भूल बताया है।  अब विशेष सत्र में विधेयक के प्रावधानों और उस पर होने वाली चर्चा से राजनीतिक तस्वीर और साफ होगी।

Read More

Gunmaster G9 Review: इमरान हाशमी का धांसू एक्शन, अपारशक्ति खुराना की खौफनाक अदाकारी, कैसी है गनमास्टर G9? पढ़ें पूरा रिव्यू

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments