NEET PG 2026 का इंतजार कर रहे मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने परीक्षा का आधिकारिक रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना स्कोर और ऑल इंडिया रैंक बोर्ड की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा MD, MS, DNB और अन्य पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिप्लोमा कोर्सेज के 2026-27 सत्र में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी।
30 अगस्त को हुई थी परीक्षा
NEET PG 2026 का आयोजन 30 अगस्त को देशभर में किया गया था। इस दिन कुल 2,83,544 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जयपुर के सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन सेंटर पर पावर कट से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित हुए 2,416 उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराई गई थी।
Result of NEET-PG 2026 has been declared at NBEMS website. pic.twitter.com/Dlxw0hxhup
— NBEMS (@NBEMS_Official) September 24, 2026
सवालों और आंसर-की की हुई जांच
NBEMS ने बताया कि परीक्षा के बाद दोनों प्रश्नपत्रों के प्रत्येक सवाल की संबंधित विषयों के फैकल्टी और विशेषज्ञों से दोबारा समीक्षा कराई गई। बोर्ड के मुताबिक, इस प्रक्रिया में प्रश्नों या आंसर-की में किसी तरह की तकनीकी खामी या त्रुटि नहीं मिली। कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ NEET PG 2026 में अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग परसेंटाइल और कटऑफ इस प्रकार है:
General/EWS : 50वां परसेंटाइल, 262 अंक
General-PwBD : 45वां परसेंटाइल, 244 अंक
SC/ST/OBC और PwBD : 40वां परसेंटाइल, 226 अंक
ये स्कोर 720 अंकों के आधार पर हैं।
1 अक्टूबर से स्कोरकार्ड डाउनलोड
उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 से NBEMS की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड के मुताबिक, स्कोरकार्ड वेबसाइट पर जारी होने की तारीख से छह महीने तक उपलब्ध रहेगा। इसके बाद ईमेल या डाक के जरिए स्कोरकार्ड उपलब्ध कराने के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इसी दिन देख सकेंगे अपने रिस्पॉन्स
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत उम्मीदवार 1 अक्टूबर से अपने एप्लीकेशन लॉगिन के जरिए प्रश्न आईडी, सही उत्तर आईडी और परीक्षा के दौरान दर्ज किए गए अपने रिस्पॉन्स मार्क भी देख सकेंगे। ऑल इंडिया रैंक के अलावा राज्य कोटे की सीटों के लिए मेरिट लिस्ट संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अलग से जारी करेंगे। इसमें वहां लागू पात्रता शर्तों और आरक्षण नियमों को ध्यान में रखा जाएगा। रिजल्ट से जुड़ी किसी समस्या के लिए उम्मीदवार NBEMS के हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या बोर्ड के कम्यूनिकेशन वेब पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Read More
Asian Games : भारत का हॉकी में जलवा, साउथ कोरिया पर 8-2 से शानदार जीत से मचाया धमाल

