पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह हुंदल(Punjab AIG Rajjeet Singh) को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब साढ़े तीन साल से फरार चल रहे राजजीत सिंह ने पटियाला में पुलिस के सामने सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उनके खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज है। इस मामले की जांच के दौरान 50 से अधिक NDPS सैंपल के फेल होने का मुद्दा भी सामने आया था।
राजजीत सिंह को अप्रैल 2023 में वर्ष 2018 में दर्ज एक NDPS केस में आरोपी बनाया गया था। इसके बाद से वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। लंबे समय तक फरार रहने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सरेंडर करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, अब उन्होंने पटियाला में ही आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह से जुड़ा मामला
यह पूरा मामला बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह से जुड़ा है। वर्ष 2017 में जालंधर पुलिस ने इंद्रजीत सिंह के घर से करीब 4 किलो हेरोइन और एक AK-47 बरामद की थी। जांच आगे बढ़ने पर उसके कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कथित संबंधों की भी जांच की गई।
मामले की जांच पंजाब सरकार की ओर से गठित स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने की थी। तत्कालीन DGP हरप्रीत सिंह सिद्धू की अध्यक्षता वाली STF ने जून 2018 में इंद्रजीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
जांच में राजजीत सिंह का नाम कैसे आया?
STF की जांच में राजजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह के बीच कथित करीबी संबंधों का भी जिक्र सामने आया। जांच में राजजीत सिंह पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने नशे से जुड़े मामलों में इंद्रजीत सिंह को बचाने में भूमिका निभाई।
इसी आधार पर अप्रैल 2023 में राजजीत सिंह को भी संबंधित FIR में नामजद किया गया था। अब पटियाला में सरेंडर के बाद उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच और अदालत में चलने वाली कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होगी।
पूर्वी दिल्ली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (NH-709B) पार करने वाले पैदल यात्रियों के लिए जल्द सुरक्षित रास्ता उपलब्ध होगा। गीता कॉलोनी/गांधी नगर और रमेश पार्क,...
[…] पंजाब में बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पट… […]
[…] पंजाब में बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पट… […]