HomeBreaking Newsसिर्फ बस नहीं, दिल्ली की महिलाओं के लिए मेट्रो और शॉपिंग में...

सिर्फ बस नहीं, दिल्ली की महिलाओं के लिए मेट्रो और शॉपिंग में भी काम आएगा ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’, 1 अगस्त से शुरुआत

दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू किया गया ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड'(Pink Saheli Smart Card) अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त सफर तक सीमित नहीं रहेगा। इसे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के रूप में तैयार किया गया है जिससे महिलाएं बस यात्रा के अलावा दिल्ली मेट्रो, नमो भारत ट्रेनों और दुकानों या मॉल में भी भुगतान कर सकेंगी। यानी यह कार्ड यात्रा और डिजिटल भुगतान, दोनों के लिए उपयोगी होगा।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह के मुताबिक, यह कार्ड पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के तहत जारी किया जाएगा। आवेदन के लिए महिलाओं को डीटीसी के अधिकृत बैंक के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इस दौरान दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो और अन्य जरूरी जानकारी देनी होगी। आवश्यकता पड़ने पर पैन कार्ड भी मांगा जा सकता है। वीडियो केवाईसी पूरी होने के बाद कार्ड सीधे आवेदक के घर भेज दिया जाएगा।

दो तरह के कार्ड होंगे उपलब्ध

डीटीसी इस योजना के तहत दो प्रकार के कार्ड जारी करेगा। पहला जीरो केवाईसी कार्ड होगा, जिसे आधार और ओटीपी के माध्यम से जल्दी जारी किया जाएगा। इसका मुख्य उपयोग डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए होगा।

दूसरा फुल केवाईसी कार्ड होगा, जिसमें बैंकिंग और डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसका उपयोग मेट्रो, नमो भारत ट्रेन और दुकानों पर भुगतान के लिए किया जा सकेगा। इसके लिए पहले कार्ड में बैंक खाते या यूपीआई के जरिए राशि जोड़नी होगी।

1 अगस्त से कार्ड होगा जरूरी

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 1 अगस्त से डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होना अनिवार्य होगा। बस में चढ़ते समय कार्ड को टिकट मशीन पर टैप करना होगा जिसके बाद मुफ्त टिकट जारी होगी।

विभाग यात्रियों को नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रहा है। महिलाओं के लिए गुलाबी, सामान्य यात्रियों के लिए नीला और वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों के लिए नारंगी रंग के स्मार्ट कार्ड तय किए गए हैं हालांकि नारंगी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार थे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments