HomeBreaking NewsUS-Iran जंग थमते ही धड़ाम हुआ कच्चा तेल! ब्रेंट क्रूड में 5%...

US-Iran जंग थमते ही धड़ाम हुआ कच्चा तेल! ब्रेंट क्रूड में 5% से ज्यादा गिरावट, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम?

Petrol Diesel Price Today 27 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से सैन्य हमले नहीं होने के बाद वैश्विक तेल बाजार में राहत देखने को मिली है। कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर बनी चिंताएं कम होने से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट और WTI क्रूड की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव दोबारा बढ़ता है और तेल आपूर्ति प्रभावित होती है तो कीमतों में फिर तेजी आ सकती है।

ब्रेंट और WTI दोनों में आई तेज गिरावट

सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 5 प्रतिशत से अधिक गिरकर कारोबार के दौरान 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गई। सुबह करीब 8 बजे ब्रेंट क्रूड 5.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं अमेरिकी WTI क्रूड भी 5.67 प्रतिशत गिरकर 85.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि इस महीने अब तक कच्चे तेल की कीमतों में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में 25 मई से ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

  • 27 जुलाई को नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है।

  • वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर मिल रहा है।

  • मुंबई में पेट्रोल ₹112.40 और डीजल ₹99.03 प्रति लीटर के दाम में उपलब्ध है।

  • चेन्नई में पेट्रोल ₹107.87 और डीजल ₹99.65 प्रति लीटर बिक रहा है।

  • गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.75 और डीजल ₹95.42 प्रति लीटर है।

  • नोएडा में पेट्रोल ₹101.92 और डीजल ₹95.40 प्रति लीटर मिल रहा है।

  • बेंगलुरु में पेट्रोल ₹111.37 और डीजल ₹99.26 प्रति लीटर है।

  • भुवनेश्वर में पेट्रोल ₹108.97 और डीजल ₹100.68 प्रति लीटर बिक रहा है।

  • चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101.54 और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर के भाव में है।

  • हैदराबाद में पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर है।

  • जयपुर में पेट्रोल ₹112.66 और डीजल ₹97.78 प्रति लीटर मिल रहा है।

  • लखनऊ में पेट्रोल ₹101.77 और डीजल ₹95.29 प्रति लीटर बिक रहा है।

  • पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर के भाव में है।

  • तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर है।

गिरावट की वजह क्या रही?

तेल बाजार में आई इस गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य गतिविधियों में आई अस्थायी कमी मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने शुक्रवार देर रात से ईरान पर कोई हमला नहीं किया है। वहीं ईरान ने भी अपने जवाबी सैन्य अभियान रोकने की घोषणा की है। इसके साथ ही तेहरान ने ओमान के साथ होर्मुज को लेकर बातचीत शुरू की है, जिससे बाजार में हालात सामान्य होने की उम्मीद बढ़ी है।

आगे क्या रह सकती है स्थिति?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा राहत के बावजूद स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। जेपी मॉर्गन के अनुसार यदि तेल सप्लाई में डिस्टरबेंस हर महीने जारी रहता है तो ब्रेंट क्रूड की कीमत 7 से 8 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ सकती है। यदि यह स्थिति लगातार तीन महीने बनी रहती है तो औसत कीमत 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि यदि होर्मुज में यही हाल रहता है तो ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है।

Read More:

पंचकूला में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गर्मजोशी से हुआ स्वागत, पूर्व मंत्री धनखड़ के घर जुटे कई दिग्गज

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments