टीवी का फेमस रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3′(Laughter Chefs 3) अपने मजेदार कुकिंग टास्क और भरपूर एंटरटेनमेंट से पूरे सीजन फैंस का पसंदीदा बना रहा है। हर हफ्ते नए-नए चैलेंज और कंटेस्टेंट्स की शानदार केमिस्ट्री ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। अब शो का ग्रैंड फिनाले भी खत्म हो चुका है जिसमें सभी जोड़ियों ने जीत के लिए पूरी मेहनत दिखाई थी। इस शो के आखिरि हफ्ते में फिनाले में कुल तीन टास्क रखे गए थे। पहले राउंड में अली गोनी और जन्नत जुबैर के साथ अर्जुन बिजलानी और तेजस्वी प्रकाश ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए जीत दर्ज की जिसके बाद दूसरे टास्क में करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने बाजी मारी और अपना स्कोर बढ़ाया।
हालांकि, एंड मोमेंट पर अहम टास्क में सभी टीमों को गुलाब जामुन क्रॉसॉन्ट तैयार करना था। इस चुनौती में अली गोनी और जन्नत जुबैर ने सबसे बेहतरीन तरीके से परफॉर्म किया। इसके बाद आखिरी टास्क में मिले 20 अंकों के बाद उनका कुल स्कोर 99 तक पहुंच गया और इसी के साथ दोनों ने ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की ट्रॉफी अपने नाम कर दिखाई।
फैंस ने दी ढेरों बधाइयां
अली और जन्नत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों को खूब शुभकामनाएं दीं। उनकी जोड़ी को पूरे सीजन में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और जीत के बाद यह खुशी फैंस के बीच भी साफ नजर आई।
जन्नत ने शेयर किया खास पोस्ट
ट्रॉफी जीतने के बाद जन्नत जुबैर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ का सफर उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने अली गोनी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया और कहा कि वह यह सफर किसी और के साथ तय नहीं करना चाहती थीं। जन्नत ने सभी दर्शकों का प्यार और समर्थन देने के लिए दिल से धन्यवाद भी कहा।



