HomeBreaking Newsअनुराग डोभाल की पत्नी ऋतिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आया सामने, बेटे...

अनुराग डोभाल की पत्नी ऋतिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आया सामने, बेटे से मिलाने के नाम पर मांगे 37 लाख!

यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ से पहचान बनाने वाले अनुराग डोभाल(Anurag Dobhal) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया व्लॉग में पत्नी ऋतिका चौहान से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए। अनुराग का दावा है कि उन्होंने अपने रिश्ते से जुड़े कुछ ऑडियो, चैट और तस्वीरें साझा कर अपनी बात लोगों के सामने रखने की कोशिश की है।

व्लॉग में अनुराग ने दावा किया कि शादी के बाद भी ऋतिका अपने करीबी दोस्त अभिषेक के संपर्क में थीं। उन्होंने कुछ ऑडियो क्लिप और चैट दिखाते हुए आरोप लगाया कि उनकी जानकारी के बिना दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। अनुराग का यह भी कहना है कि गर्भावस्था के दौरान भी ऋतिका अभिषेक से मिलने गई थीं। हालांकि, वीडियो में मौजूद बातचीत के दौरान ऋतिका ने कहा कि शादी के बाद उनका किसी अन्य व्यक्ति के साथ वैसा कोई रिश्ता नहीं था और अभिषेक केवल उनके पुराने दोस्त हैं।

ऑडियो और तस्वीरों का किया जिक्र

अनुराग ने अपने व्लॉग में कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग और तस्वीरें भी साझा कीं। उनका दावा है कि इन रिकॉर्डिंग और संदेशों से उनके आरोपों को समर्थन मिलता है। वहीं, अभिषेक ने वीडियो में कहा कि उन्हें बताया गया था कि अनुराग को इन मुलाकातों की जानकारी है। बाद में उन्हें पता चला कि ऐसा नहीं था।

Anurag Dobhal ने किया पत्नी ऋतिका चौहान का पर्दाफाश

बेटे से मिलने और पैसों को लेकर भी दावा

व्लॉग के अंत में अनुराग डोभाल ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनका दावा है कि बच्चे से मुलाकात के लिए उन्होंने ऋतिका के परिवार को 37 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मुश्किलों के बावजूद वह अपने बेटे के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा संकट! उधमपुर के देवाल में भूस्खलन से NH-44 बंद, यात्रियों को यात्रा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments