HomeBreaking Newsअमेरिका के स्पेस नीडल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत,...

अमेरिका के स्पेस नीडल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

अमेरिका(America) के सिएटल शहर में रविवार शाम स्पेस नीडल के पास स्थित सिएटल सेंटर के नजदीक हुई गोलीबारी ने लोगों में दहशत फैला दी। यह घटना उस समय हुई जब पास में आयोजित होने वाले वार्षिक ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे अचानक फायरिंग शुरू हो गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सिएटल फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, सूचना मिलते ही इमरजेंसी टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो साल का एक बच्चा, तीन महिलाएं, 23 वर्षीय एक युवक और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। इनमें 56 वर्षीय एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीम

घटना की सूचना मिलते ही सिएटल फायर डिपार्टमेंट और अन्य इमरजेंसी सेवाओं की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और राहतकर्मियों ने पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए लोगों को वहां से हटाया ताकि बचाव कार्य और जांच में कोई परेशानी न हो।

पुलिस ने शुरू की जांच

सिएटल पुलिस ने इस मामले को मास कैजुअल्टी घटना घोषित किया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक वे इस क्षेत्र से दूर रहें। फिलहाल किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है और कई एजेंसियां मिलकर इसकी पड़ताल कर रही हैं। संघीय जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) के अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच में सहयोग कर रहे हैं।

घटना के कारणों की खोज जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किस वजह से हुई। जांच एजेंसियां आसपास के सबूत, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध अन्य जानकारियों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मानसून ने पकड़ी रफ्तार! दिल्ली-UP समेत उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments