HomeBreaking Newsमैनपुरी से CM योगी का सपा पर करारा वार, बोले- 'पहले नाम...

मैनपुरी से CM योगी का सपा पर करारा वार, बोले- ‘पहले नाम से डरते थे लोग, अब…’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने मैनपुरी दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब मैनपुरी और इटावा का नाम सुनते ही लोग असहज महसूस करते थे। यहां तक कि दूसरे शहरों में मैनपुरी के लोगों को किराए पर मकान देने से भी लोग हिचकिचाते थे। CM योगी ने कहा कि यह स्थिति पिछले शासनकाल की नीतियों का परिणाम थी लेकिन आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से इन जिलों की पहचान सकारात्मक रूप से बदल चुकी है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की छवि से जोड़ा जाता था। उनका आरोप था कि उस समय नौकरियों में योग्यता के बजाय पहचान और पैसे को महत्व दिया जाता था। व्यापारियों में निवेश को लेकर डर का माहौल था और बेटियां भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं। उन्होंने दावा किया कि अब हालात बदल चुके हैं और प्रदेश में युवाओं को सरकारी नौकरियों के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। साथ ही किसानों को बिजली, सिंचाई और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।

कानून व्यवस्था पर सरकार का दावा

CM योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले की तुलना में काफी मजबूत हुई है। उनके मुताबिक, अपराध और माफिया पर प्रभावी कार्रवाई की गई है, जिससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब कांवड़ यात्रा और जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजन पहले से अधिक भव्य तरीके से संपन्न होते हैं।

समाज को जोड़ने पर दिया जोर

अपने संबोधन में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विचार का भी उल्लेख किया जिसमें हर वर्ग के गरीबों के विकास की बात कही जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के गरीबों के लिए योजनाएं चला रही है।

CM योगी ने दावा किया कि प्रदेश में अब दंगे और कर्फ्यू जैसी स्थितियां नहीं होतीं और उत्तर प्रदेश विकास व उत्सव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के संतुलित विकास, बेहतर बिजली व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में कुदरत का तांडव! लैंडस्लाइड से 71 सड़कें बंद, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट जारी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments