केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में प्रह्लाद जोशी(Pralhad Joshi) ने अपना नया कार्यभार संभाल लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफा देने के बाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रह्लाद जोशी पहले से ही उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
यह बदलाव नीट परीक्षा से जुड़े विवाद और देशभर में हुए छात्र आंदोलनों के बीच हुआ है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और विपक्षी दलों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। इसी बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी व्यक्तिगत मुद्दे से जुड़ा नहीं है लेकिन हाल की घटनाओं को देखते हुए वह चिंतित हैं।
जिम्मेदारी को लेकर प्रह्लाद जोशी का बयान
शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उन्होंने इस नई भूमिका को पूरी जिम्मेदारी और विनम्रता के साथ स्वीकार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम करने का भरोसा जताते हुए कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार शिक्षा क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे।
New Delhi: Union Minister Pralhad Joshi takes additional charge of the Ministry of Education.
(Source: Ministry of Education) pic.twitter.com/NrYUvSGaFM
— ANI (@ANI) July 26, 2026

