HomeBreaking NewsBlack Sea जाने वाले सभी भारतीय नाविकों को MEA की एडवाइजरी, कमर्शियल...

Black Sea जाने वाले सभी भारतीय नाविकों को MEA की एडवाइजरी, कमर्शियल जहाजों पर बढ़ते हमलों को लेकर दी चेतावनी

विदेश मंत्रालय ने काला सागर और उससे जुड़े समुद्री क्षेत्रों में काम करने वाले या वहां से गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण सुरक्षा स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है और कमर्शियल जहाजों को मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2026 से कमर्शियल जहाजों पर हमलों की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई और अब तक पांच भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है।

नौकरी स्वीकार करने से पहले सावधानी बरतें

विदेश मंत्रालय ने उन भारतीयों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, जो संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों में कमर्शियल जहाजों पर नौकरी करने की योजना बना रहे हैं। मंत्रालय ने कहा है कि किसी भी नियुक्ति को स्वीकार करने से पहले मौजूदा सुरक्षा हालात और जोखिमों का अच्छी तरह जांच परख लें, फिर तय करें। साथ ही, जो लोग ऐसी नौकरियां स्वीकार करते हैं, उन्हें यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था की पूरी लें जानकारी

एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिक अपने नियोक्ता, भर्ती एजेंसी और जहाज संचालक से जहाज के प्रस्तावित मार्ग, जिन बंदरगाहों पर वह जाएगा, सुरक्षा इंतजाम, बीमा सुविधा और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की पूरी जानकारी पहले ही प्राप्त करें। मंत्रालय ने यह भी कहा कि रोजगार की शर्तें अंतरराष्ट्रीय समुद्री मानकों के अनुरूप हों। इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा, निकासी, स्वदेश वापसी और मुआवजे का पर्याप्त प्रावधान उपलब्ध हो।

परिजनों से संपर्क बनाए रखने की अपील

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से अपनी यात्रा की जानकारी परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने और नियमित संपर्क बनाए रखने को कहा है। इसके साथ ही समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (DGMA) और भारत सरकार के संबंधित विभागों द्वारा समय-समय पर जारी सुरक्षा एडवाइजरी का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

Read More

STP टैंक बना मौत का कुआं! ग्रेटर नोएडा में सफाई के दौरान कर्मचारी और गार्ड की दर्दनाक मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments