Delhi Metro Update: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि रविवार को दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन यात्रियों की सेवा के लिए पूरी तरह खुले हैं। सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सामान्य रूप से उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को बिना किसी परेशानी के यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
अब सभी स्टेशनों पर सामान्य सेवाएं
बीते कुछ दिनों से बंद रहे सेंट्रल दिल्ली के 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अब पूरी तरह खोल दिया गया है। इसके साथ ही मेट्रो सेवाएं पहले की तरह सामान्य हो गई हैं। लंबे समय से असुविधा झेल रहे दिल्ली और एनसीआर के यात्रियों के लिए यह बड़ा राहत भरा अपडेट माना जा रहा है।
Service Update
All stations of the Delhi Metro network are open (both entry and exit) for passenger services.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 26, 2026
शनिवार दोपहर से शुरू हुई सामान्य व्यवस्था
शनिवार दोपहर से मेट्रो सेवाओं को सामान्य किया गया। दोपहर 3:44 बजे डीएमआरसी ने केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार खोल दिए। इसके बाद शाम 5:17 बजे जनपथ मेट्रो स्टेशन का गेट भी खोल दिया गया। जैसे ही स्टेशन खुले, बड़ी संख्या में यात्रियों ने मेट्रो का रुख किया और कई स्टेशनों पर भीड़ देखने को मिली।
भीड़ के बीच यात्रियों की सुविधा का रखा गया ध्यान
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुछ स्टेशनों पर फ्री प्रवेश की व्यवस्था भी की गई। वहीं, सुरक्षा कर्मियों ने अलग-अलग कतारें बनवाकर लोगों को व्यवस्थित तरीके से स्टेशन के भीतर प्रवेश कराया, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और यात्रा सुचारु बनी रहे।
यात्रा से जुड़ी अन्य सेवाएं भी हुईं सामान्य
मेट्रो सेवाओं के सामान्य होने के साथ इंटरनेट सेवा भी बहाल हो गई, जिससे ऑनलाइन पेमेंट, कैब बुकिंग और फूड डिलीवरी जैसी डिजिटल सेवाएं फिर से सुचारु रूप से शुरू हो गईं। इससे यात्रियों को सफर के दौरान पहले की तरह सुविधाएं मिलने लगी हैं और उनकी यात्रा अधिक आसान व सुविधाजनक हो गई है।
Read More:
कारगिल विजय दिवस पर चंडीगढ़ में कार्यक्रम, CM मान वॉर मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

