HomeBreaking Newsविजय की फिल्म 'Jana Nayagan' में सीन कटने पर रो पड़ीं एक्ट्रेस,...

विजय की फिल्म ‘Jana Nayagan’ में सीन कटने पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, फैंस ने दिया दिलासा…

थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’(Jana Nayagan) रिलीज के बाद फैंस के बीच काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं लेकिन इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक एक्ट्रेस ने अपने सीन हटाए जाने को लेकर भावुक रिएक्शन शेयर किया है।

आनंदी अजय ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

एक्ट्रेस आनंदी अजय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि फिल्म के एंड कट से उनके सभी सीन हटा दिए गए हैं। वह वीडियो में वह इस बात को लेकर काफी भावुक नजर आईं और रोते हुए अपना दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि वह करीब एक साल से इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थीं और विजय के साथ बड़े पर्दे पर काम करना उनके लिए एक खास मौका था।

आनंदी ने कहा कि वह पहली बार विजय के साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर बेहद एक्साइटेड थीं लेकिन फिल्म के फाइनल वर्जन में उनका हिस्सा शामिल नहीं किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि विजय के राजनीति में सक्रिय होने के बाद यह उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है इसलिए उनके साथ दोबारा काम करने का अवसर मिलना मुश्किल हो सकता है।

फैंस ने बढ़ाया हौसला

आनंदी के वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने उनका समर्थन किया। लोगों ने उन्हें सकारात्मक रहने की सलाह दी और भविष्य में बड़े अवसर मिलने की उम्मीद जताई। कई यूजर्स ने कहा कि एक सीन हट जाना उनके करियर को प्रभावित नहीं करेगा और उन्हें आगे बेहतर भूमिकाएं मिल सकती हैं।

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

विजय की इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई दर्ज की है।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments