Delhi Metro: दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने लगातार चौथे दिन भी 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। शनिवार सुबह 7:30 बजे से यह आदेश प्रभावी हो गया। बंद स्टेशनों में राजीव चौक, ITO, मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इस फैसले के चलते हजारों यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
DMRC ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। पिछले कुछ दिनों से लागू इस व्यवस्था के कारण रोजाना ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, छात्र और कारोबार के सिलसिले में सफर करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
Service Update
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (25th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3.…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 24, 2026
इन 18 मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं बंद
-
लोक कल्याण मार्ग
-
राजीव चौक
-
पटेल चौक
-
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
-
बाराखंभा रोड
-
सुप्रीम कोर्ट
-
सेवा तीर्थ
-
जनपथ
-
मंडी हाउस
-
केन्द्रीय सचिवालय
-
आईटीओ
-
दिल्ली गेट
-
इंद्रप्रस्थ
-
खान मार्केट
-
जोर बाग
-
शिवाजी स्टेडियम
-
झंडेवालान
-
नई दिल्ली
यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ
मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण यात्रियों को अब कहीं जाने के लिए कैब और ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है। कई यात्रियों का कहना है कि उन्हें रोजाना ऑफिस पहुंचने के लिए 400 से 500 रुपये तक ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। लगातार कई दिनों से जारी इस व्यवस्था ने लोगों की यात्रा को महंगा और समय लेने वाला बना दिया है।
वीकेंड पर भी बढ़ेंगी मुश्किलें
शनिवार और रविवार होने के कारण इस वीकेंड भी यात्रियों की परेशानी कम होने की उम्मीद नहीं है। खासतौर पर राजीव चौक और मंडी हाउस जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन बंद रहने से बड़ी संख्या में यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आने-जाने वाले लोगों को ज्यादा समय और खर्च दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
Read More:
‘थैंक्यू फ्रेंड्स…’ PM मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार पोस्ट किया Insta वीडियो, युवाओं से क्या बोले?

