Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपानी को लेकर पंजाब और हरियाणा आमने-सामने, AAP पंजाब ने किया विरोध...

पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा आमने-सामने, AAP पंजाब ने किया विरोध प्रदर्शन

पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, वहीं इस मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी है। हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के फैसले का पंजाब सरकार ने कड़ा विरोध किया है। एक और जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने BBMB और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं तो वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मान सरकार से मानवीय आधार पर पुनः विचार करने की अपील की।

इस बीच मोहाली में आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान आम आदमी पार्टी नेता डॉक्टर सन्नी अलहूवालियां के अलावा अन्य कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। AAP कार्यकर्ताओं ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिए जाने के मुद्दे को एक तरफा और पंजाब के खिलाफ बताया।

वहीं पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी BBMB विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि राज्य से जुड़े मुद्दे से बड़ा दूसरा कोई मुद्दा नहीं हो सकता इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजूट होने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments