HomeBreaking News$30 की टी-शर्ट और पैर में चप्पल... मंच पर पहुंचे मेटा के...

$30 की टी-शर्ट और पैर में चप्पल… मंच पर पहुंचे मेटा के 29 वर्षीय ‘अरबपति AI चीफ’, लुक देख चकराया इंटरनेट!

टेक जगत के सबसे चर्चित ‘मेटा कनेक्ट’ इवेंट के दौरान मेटा के सबसे बड़े एआई प्रोजेक्ट ‘म्यूज़’ (Muse AI) की प्रस्तुति से ज्यादा चर्चा कंपनी के चीफ एआई ऑफिसर एलेक्जेंडर वांग के पहनावे की हो रही है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक की एआई रणनीति संभालने वाले वांग किसी महंगे लग्जरी सूट के बजाय कैमोफ्लाज टी-शर्ट, काली पैंट और क्रॉक्स पहनकर मंच पर पहुंचे। सिलिकॉन वैली के पारंपरिक कॉरपोरेट लुक से बिल्कुल जुदा उनका यह बेफिक्र अंदाज देखते ही देखते इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे विशेष रूप से युवा पीढ़ी (Gen Z) काफी पसंद कर रही है।

$800 के कयासों पर विराम

मंच पर वांग के आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैशन स्टेटमेंट को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई थी। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि उनकी टी-शर्ट किसी बड़े लग्जरी ब्रांड की है और इसकी कीमत $800 तक बताई जाने लगी। हालांकि, वांग ने इन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए मजाकिया अंदाज में अपने कपड़ों का सच बयां कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी कैमोफ्लाज टी-शर्ट किसी महंगे शोरूम की नहीं बल्कि सांता क्रूज़ के एक थ्रिफ्ट (पुरानी/सस्ती सामानों की) स्टोर से खरीदी गई थी, जिसकी कीमत सिर्फ 30 डॉलर (लगभग ₹2,500) थी। वहीं, उनके क्रॉक्स 60 डॉलर के थे और अंडरवियर मात्र 5 डॉलर का था।

कौन हैं दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों में शामिल वांग?

तकनीकी दुनिया से बाहर के लोगों के लिए एलेक्जेंडर वांग का नाम भले ही नया लगे, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में वे एक बड़ा चेहरा हैं। वांग ने साल 2016 में डेटा और एआई मॉडल ट्रेनिंग देने वाली कंपनी ‘स्केल एआई’ (Scale AI) की स्थापना की थी। साल 2025 में जब मेटा ने स्केल एआई में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी, तब वांग को मेटा का पहला चीफ एआई ऑफिसर नियुक्त किया गया। महज 29 साल की उम्र में अरबों डॉलर की संपत्ति के मालिक वांग का मानना है कि कपड़े साधारण होने चाहिए और अंदाज अपना होना चाहिए।

 

READ MORE: तमिलनाडू के सरकारी मिडिल स्कूल थाली में निकली मरी छिपकली, सांभर खाने के बाद 40 छात्रों की तबीयत बिगड़ी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments