HomeBreaking Newsलखनऊ में स्कूल में अचानक गिरा 13 साल का छात्र, अस्पताल पहुंचने...

लखनऊ में स्कूल में अचानक गिरा 13 साल का छात्र, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया मृत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला 13 वर्षीय अथर्व उर्फ डुग्गू स्कूल पहुंचने के कुछ ही देर बाद अचानक क्लास में गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट होने की आशंका जताई गई है। जानकारी के मुताबिक, कपड़ा कारोबारी प्रेम सिंह रोज की तरह बुधवार सुबह अपने बेटे अथर्व को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। स्कूल की प्रिंसिपल मीना तंगरी के अनुसार, कक्षा में पहुंचते ही अथर्व अचानक पीछे की ओर फर्श पर गिर गया। उस समय उसके कंधे पर स्कूल बैग भी टंगा हुआ था। शिक्षक और दूसरे बच्चे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह बेसुध हो गया।

स्कूल से फोन आते ही अस्पताल पहुंचे पिता

घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने अथर्व को संभालने की कोशिश की और उसे स्टाफ रूम में ले गए। शरीर में कोई हलचल नहीं दिखने पर स्कूल प्रशासन ने तुरंत उसके पिता को फोन किया। बेटे के अचानक गिरने की सूचना मिलते ही प्रेम सिंह बदहवास हालत में स्कूल पहुंचे। शिक्षकों की मदद से अथर्व को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। परिवार को उम्मीद थी कि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच सकती है, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनकर पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

कार्डियक अरेस्ट की आशंका

अथर्व अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों और स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच भी शोक का माहौल बन गया। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है। इस स्थिति में हृदय अचानक प्रभावी ढंग से रक्त पंप करना बंद कर देता है, जिससे व्यक्ति बेहोश होकर गिर सकता है और तत्काल चिकित्सा की जरूरत होती है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों के मुताबिक, डॉक्टरों की ओर से हार्ट अटैक की आशंका जताए जाने के बाद परिवार ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस को परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

Read More

UP पुलिस को मिलेंगे 4,543 नए दरोगा, आज सीएम योगी लखनऊ में सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments