HomeBreaking Newsडेरा बाबा नानक में दो युवक गिरफ्तार, ग्लॉक पिस्तौल और 7 मैगजीन...

डेरा बाबा नानक में दो युवक गिरफ्तार, ग्लॉक पिस्तौल और 7 मैगजीन बरामद

पंजाब के सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार भेजे जाने का मामला सामने आया है। गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक(Dera Baba Nanak) क्षेत्र में पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक ग्लॉक पिस्टल और सात मैगजीन बरामद की गई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों युवक पाकिस्तान में बैठे एक व्यक्ति के कहने पर खेतों से हथियार लेने पहुंचे थे।

थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अशोक कुमार के मुताबिक, पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई डीजीपी गौरव यादव, आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी बटाला डॉ. महताब सिंह और डीएसपी डेरा बाबा नानक जोगा सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। उन्होंने बताया कि कस्सोवाल पोस्ट पर तैनात बीएसएफ की 22 राजपूत यूनिट के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया है। जानकारी मिलते ही डेरा बाबा नानक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में सामने आया हथियारों का कनेक्शन

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वे पाकिस्तान में रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में थे। उसके कहने पर वे गांव घनिए के बेट के खेतों में ड्रोन के माध्यम से भेजे गए हथियार लेने पहुंचे थे।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर संबंधित खेतों में तलाशी ली। इस दौरान वहां से एक ग्लॉक पिस्टल और सात मैगजीन बरामद हुईं। पुलिस ने हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है।

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी

गिरफ्तार युवकों की पहचान राहुलप्रीत सिंह निवासी धारीवाल सोहियां और रवि राजपूत निवासी अभयपुर, पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एसएचओ अशोक कुमार के मुताबिक, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की इस खेप के पीछे कौन लोग हैं और पाकिस्तान में बैठे व्यक्ति के अलावा इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : कैब ड्राइवर बना हैवान! पत्नी से झगड़े में ससुराल के 7 लोगों का कत्लेआम, पत्‍थर की चक्‍की में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments