16 अगस्त की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस की सुबह के सोशल मीडिया पर कुछ खास पल सामने आए हैं। जिन्हें देखकर सभी के चेहरे पर एक मुस्कान जरूर आ जाएगी। लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर गायों को चारा खिलाया और उन्हें प्यार से सहलाया। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से मोरों को दाना भी दिया। इसी के साथ PM मोदी ने बताया कि रोज सुबह अपने इन ‘दोस्तों’ को खाना खिलाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त की सुबह उन्हें लगा कि गायों और मोरों को शायद यह अंदाजा हो गया था कि वह राष्ट्रीय समारोह के लिए जल्दी निकलने वाले हैं। इसी वजह से वे उनके पास पहले ही आ गए। इस दौरान PM मोदी ने गायों और मोरों के साथ कुछ समय बिताया और फिर लाल किले के लिए रवाना हो गए। इन खास पलों का वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया जिसमें उनका पशु-पक्षियों के प्रति सहज लगाव नजर आया।
पुंगनूर गायों का भी जिक्र
प्रधानमंत्री के आवास पर रखी गई गायों में पुंगनूर नस्ल की गायें भी शामिल हैं। ये गायें आंध्र प्रदेश के चित्तूर क्षेत्र से जुड़ी हैं और अपने छोटे कद के लिए जानी जाती हैं। आमतौर पर इनकी ऊंचाई करीब 70 से 90 सेंटीमीटर के बीच बताई जाती है।
प्रकृति के साथ सहज संवाद… यही तो है प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के व्यक्तित्व की खूबसूरती।
मोरों को अपने हाथों से दाना खिलाते पीएम मोदी की यह आत्मीय तस्वीर प्रकृति, संवेदनशीलता और भारतीय संस्कारों से उनके गहरे जुड़ाव की सहज झलक दिखाती है। pic.twitter.com/v2o0DpiwKM
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) August 16, 2026

