HomeBreaking Newsस्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हड़कंप, हाई कोर्ट समेत 6 जगहों...

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हड़कंप, हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी हलचल सामने आई है। दिल्ली हाई कोर्ट समेत राजधानी की छह जगहों पर बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी मिलने के बाद परिसर में मानक सुरक्षा प्रक्रिया लागू की गई और बम निरोधक दस्तों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अब तक की जांच में किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी के स्रोत और उसकी गंभीरता की जांच कर रही हैं।

इन 6 जगहों को मिली धमकी

जानकारी के मुताबिक दिल्ली हाई कोर्ट के अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान की फ्लैटेड बिल्डिंग, एमबी साकेत स्थित डीएम कार्यालय, आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट के एसडीएम कार्यालय को भी धमकी मिली है। धमकी की सूचना मिलते ही संबंधित सुरक्षा टीमें और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सभी स्थानों पर सुरक्षा जांच और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हाई कोर्ट में बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

दिल्ली हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद रजिस्ट्रार जनरल ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद परिसर में बम निरोधक दस्तों को तैनात किया गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरे परिसर की जांच शुरू की गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सभी स्थानों पर मिली धमकियों का आपस में कोई संबंध है या नहीं।

15 अगस्त को लेकर पहले से हाई अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजधानी के संवेदनशील और रणनीतिक स्थानों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी अतिरिक्त निगरानी और जांच की जा रही है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। ऐसे में धमकी की घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

Read More

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण का साया, नोट करें राखी बांधने का सही समय और शुभ मुहूर्त

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments