HomeBreaking Newsआजादी के जश्न से पहले जहर उगल रहा पाकिस्तान, शहबाज ने भारत...

आजादी के जश्न से पहले जहर उगल रहा पाकिस्तान, शहबाज ने भारत को दी जंग की धमकी, गलती से भूल गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चोट

Pakistan PM Shehbaz Threat to India: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के खिलाफ फिर जहर उगला है। इस्लामाबाद में आयोजित ‘यादगार-ए-फतह’ कार्यक्रम में उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के पानी की एक-एक बूंद उसकी रेड लाइन है। शहबाज ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अगर भारत अपने रुख से पीछे नहीं हटता तो पाकिस्तान इसका सीधा जवाब देगा।

सिंधु जल संधि पर बढ़ा तनाव

भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को होल्ड पर रखा था। इसके बाद से पाकिस्तान लगातार इस मुद्दे पर भारत के खिलाफ तिलमिलाया हुआ है। शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में इसी विवाद को लेकर पाकिस्तान के सख्त रुख को दोहराया।

मई 2025 के संघर्ष का जिक्र

शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए सैन्य टकराव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति, सम्मान और गरिमा के साथ खड़ा है, लेकिन इसे उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में किसी ने पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती दी तो उसे मई 2025 से भी ज्यादा ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा। हालांकि, भारत-पाकिस्तान के बीच मई 2025 में संघर्ष के बाद दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई थी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’

भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को उसकी घिनौनी हरकतों का तगड़ा सबक सिखाया था। मई 2025 में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लांच किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ा, हालांकि बाद में सीजफायर पर सहमति बनी।

सीजफायर का श्रेय ट्रंप को दिया

शहबाज ने अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच समय पर सीजफायर कराने में प्रभावी और ऐतिहासिक भूमिका निभाई, जिससे लाखों लोगों की जान बची। हालांकि, भारत लगातार सीजफायर में अमेरिकी मध्यस्थता के दावे को स्वीकार नहीं करता है।

चीन को बताया मजबूत दोस्त

शहबाज ने चीन के साथ पाकिस्तान की दोस्ती को भी प्रमुखता से रेखांकित किया। उन्होंने चीन को ऐसा दोस्त बताया जो हर मुश्किल समय में पाकिस्तान के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन की दोस्ती हिमालय से भी ऊंची है।

सऊदी और तुर्की से रक्षा सहयोग

शरीफ ने सऊदी अरब के साथ हुए रक्षा समझौते और उसमें तुर्की की भागीदारी का भी जिक्र किया। उन्होंने इन संबंधों को मुस्लिम दुनिया और पूरे क्षेत्र में शांति का संदेश बताया। इस तरह अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में शरीफ ने भारत को चेतावनी देने के साथ पाकिस्तान के चीन, सऊदी अरब और तुर्की के साथ रणनीतिक एवं रक्षा संबंधों को भी सामने रखा।

Read More:

‘परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया’, विभाजन विभीषिका दिवस पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- उनकी जिंदगी भाईचारे…

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments