HomeBreaking Newsकोई गुटबाजी नहीं, सभी नेता एकजुट... पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा...

कोई गुटबाजी नहीं, सभी नेता एकजुट… पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बड़ा बयान

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर हुई नेताओं की बैठक को लेकर उठे विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से साफ इनकार करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और जल्द ही सभी वरिष्ठ नेता एक मंच पर दिखाई देंगे। वड़िंग ने कहा कि पार्टी के भीतर बैठकों को विवाद का रूप देना गलत है और इसे आंतरिक मतभेद के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

चन्नी के घर बैठक को बताया सामान्य

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हैं। ऐसे में यदि पार्टी के नेता उनके आवास पर मुलाकात करते हैं तो यह पूरी तरह सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि नेता किसी दिन उनके घर या सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर भी मिल सकते हैं। इससे यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा कि पार्टी में कोई अंदरूनी संघर्ष चल रहा है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने दिया बड़ा बयान

पंजाब में कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि न मैं कोई पार्टी बनाऊंगा और न पार्टी छोडूंगा। साथ ही कांग्रेस में रहकर ही लोगों की सेवा करुंगा।

मुख्यमंत्री पद पर फैसला हाईकमान करेगा

2027 विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की मांग पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का निर्णय लेंगे। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने यह भी कहा कि वह खुद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं।

Read More

PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट पर 480 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई टर्मिनल बिल्डिंग का किया उद्घाटन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments