HomeBreaking Newsकिसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा... जालंधर-अमृतसर में हुए धमाके पर CM...

किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा… जालंधर-अमृतसर में हुए धमाके पर CM मान का बयान

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ठिकानों के पास हुए दो धमाकों ने पूरे राज्य में सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। एक धमाका जालंधर में BSF मुख्यालय के नजदीक हुआ, जबकि दूसरा अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर हुआ। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है।

BSF मुख्यालय के पास हुआ पहला धमाका

पहला धमाका जालंधर के BSF चौक पर हुआ, जहां भीड़भाड़ वाले इलाके में खड़े एक स्कूटर में अचानक विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के तुरंत बाद स्कूटर में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ घंटों बाद अमृतसर के खासा इलाके में दूसरा धमाका हुआ। यह ब्लास्ट BSF ठिकानों के पास स्थित एक आर्मी कैंप के बाहर हुआ। फिलहाल जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। बता दें कि यह इलाका अटारी-वाघा सीमा से करीब 15 किलोमीटर दूर है।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा – CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। इस घटना पर DGP गौरव यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” की वर्षगांठ के मौके पर पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा फोरेंसिक विशेषज्ञ और जांच एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई

दोनों धमाकों के बाद पंजाब पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यालय के बाहर बुलेटप्रूफ गेट लगाए गए हैं और भारी संख्या में कमांडो तैनात किए गए हैं। पहले जहां केवल कुछ पुलिसकर्मी तैनात रहते थे, वहीं अब DGP और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के आने-जाने वाले रास्तों को कई स्तर की सुरक्षा में कवर किया गया है। आसपास किसी भी व्यक्ति को रुकने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Read More

SRH vs PBKS: विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी दो टीमों के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, प्लेऑफ में किसकी राह होगी आसान?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments