HomeBreaking Newsअपाचे के शिकार से भड़के ट्रंप ने ईरान में मचाई तबाही तो...

अपाचे के शिकार से भड़के ट्रंप ने ईरान में मचाई तबाही तो दुश्मन देश का खौल गया खून, 5वें बेड़े पर किया अटैक, बोला- हमसे दूर रहो

Iran US Conflict: मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि दक्षिणी ईरान में हुए अमेरिकी हमलों के जवाब में उन्होंने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नेवी के फिफ्थ फ्लीट पर ड्रोन हमला किया है। इसके साथ ही जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य बेस को भी मिसाइल हमले से निशाना बनाए जाने की बात कही गई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के संकल्प की परीक्षा लेने का फैसला किया है, लेकिन ईरानी सशस्त्र बल किसी भी हमले या धमकी का मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वे सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो उन्हें हमारे क्षेत्र से दूर रहना चाहिए।

कड़ी चेतावनी भी दी

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अपने बयान में चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका की ओर से आक्रामक कार्रवाई जारी रहती है तो उसका और अधिक कड़ा जवाब दिया जाएगा। गार्ड्स का कहना है कि अमेरिकी हमलों में ईरान के सिरिक बंदरगाह शहर में एक टेलीकम्युनिकेशन टावर और पानी की दो टंकियों को नुकसान पहुंचा है।

‘झूठे बहाने बनाकर किए हमले’

आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान में कई जगहों पर (जास्क, सिरिक और केशम शामिल हैं) झूठे बहाने बनाकर हमले किए। ईरानी मीडिया के अनुसार, गार्ड्स ने एक बयान में कहा, “युद्ध-प्रेमी अमेरिकी सरकार ने आज सुबह-सुबह झूठे बहाने बनाकर जास्क, सिरिक और केशम में कई जगहों पर हमला किया। इसके बाद सिरिक में एक टेलीकम्युनिकेशन मास्ट को नुकसान पहुंचा और शहर में पानी की दो टंकियां नष्ट हो गईं।”

बहरीन में अलर्ट

ईरान के हमले के दावे के बीच बहरीन में मिसाइल अलर्ट सायरन बजाए गए। बहरीन के गृह मंत्रालय ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। फारस की खाड़ी में सऊदी अरब के तट के पास स्थित यह द्वीपीय देश अमेरिकी सैन्य उपस्थिति के कारण रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है।

अमेरिका का जवाब

दूसरी ओर, यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि उसने 9 जून को ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा में कार्रवाई की थी। अमेरिकी सेना के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट के पास उसके अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।

CENTCOM का बयान

एक्स पर जारी बयान में CENTCOM ने कहा कि कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर सटीक हमले किए गए। बयान में कहा गया है, “CENTCOM की फोर्स ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी एयर डिफेंस, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और सर्विलांस रडार साइटों पर यूएस एयर फोर्स और नेवी के फाइटर जेट से सटीक हथियारों के जरिए हमला किया। यह ऑपरेशन यूएस फोर्स और इलाके के पानी से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल जहाजों पर हाल ही में हुए हमलों का एक आनुपातिक जवाब था।”

सतर्क रहने का दावा

अमेरिकी सेना ने अपने बयान में कहा, “अमेरिकी सेना सतर्क है और ईरान की अनुचित आक्रामकता से बचाव के लिए तैयार है।” CENTCOM के मुताबिक यह कार्रवाई आत्मरक्षा के तहत की गई और इसका उद्देश्य अमेरिकी सैनिकों तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

ट्रंप ने दी थी चेतावनी

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के लिए तेहरान की सेना को जिम्मेदार ठहराया था और इसके जवाब में कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया था। इसके बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कई सैन्य हमले किए, जिन्हें उसने आत्मरक्षा और ईरान की आक्रामकता के जवाब के रूप में पेश किया।

बढ़ सकता है तनाव

ईरान के ताजा हमले के दावों और अमेरिका की जवाबी कार्रवाई के बाद मध्य पूर्व में हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ता टकराव क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्गों को प्रभावित कर सकता है।

Read More:

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने छोड़ा पद, CM नायब सिंह सैनी को भेजा इस्तीफा, जानिए क्या है वजह?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments