केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल को “सेवा, सुशासन और समर्पण” का कालखंड बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की।
दूरदर्शी नेतृत्व मिलने पर देश तेजी से आगे बढ़ता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे और सफल सार्वजनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा हुआ। इस अवसर पर दुनिया के अनेक राष्ट्राध्यक्षों और वैश्विक नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, जो उनके नेतृत्व और कार्यशैली के प्रति अंतरराष्ट्रीय सम्मान को दिखाता है। उन्होंने कहा कि जब किसी देश को दूरदर्शी, लोकप्रिय और निर्णायक नेतृत्व मिलता है, तो उसके सकारात्मक परिणाम भी दिखाई देते हैं। पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आज की युवा पीढ़ी 2014 से पहले और उसके बाद के भारत के बीच आए बदलाव को स्पष्ट रूप से महसूस कर सकती है।
भारत ने दुनिया को अपनी शक्ति का एहसास कराया
CM योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए लगातार आगे बढ़े हैं। देश ने न सिर्फ अपनी आर्थिक और रणनीतिक ताकत को मजबूत किया है, बल्कि दुनिया को अपनी क्षमता और सामर्थ्य का भी एहसास कराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में 140 करोड़ देशवासियों की सेवा की है। उनके नेतृत्व में सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों, जातियों और समुदायों के लिए काम किया है। यही कारण है कि आज भारत की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा वैश्विक मंच पर पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है।
जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जिक्र
मुख्यमंत्री योगी ने केंद्र सरकार की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए, घर-घर शौचालय पहुंचे, गरीबों को पक्के मकान मिले और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में ही लगभग चार करोड़ परिवारों को आवास योजनाओं का लाभ मिला है, जबकि बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिली हुई है।
Read More
धर्मांतरण के लिए कपल ने किया घिनौना कांड! पति एकराम करता रहा रेप, पत्नी शाहिदा बनाती रही वीडियो, फिर ऐसे खुला गंदा राज