Dhurandhar Franchise Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के एक महीने से पहले ही फिल्म ने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो अब तक भारतीय सिनेमा की किसी भी फ्रेंचाइजी को नहीं मिला था। ‘धुरंधर’ सीरीज अब दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फ्रेंचाइजी बन गई है।
बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ कायम
फिल्म का प्रदर्शन घरेलू और विदेशी बाजारों में लगातार मजबूत बना हुआ है। 26 दिनों में फिल्म ने भारत में 1311.68 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि नेट कलेक्शन 1095.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 27वें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल 416.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में आई तेजी
इन आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1727.93 करोड़ रुपये हो चुका है। पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के बाद दूसरे हफ्ते में गिरावट आई और यह 263.65 करोड़ रुपये रहा। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ रुपये कमाए, जबकि चौथे हफ्ते में भी इसकी पकड़ बनी हुई है।
फ्रेंचाइजी ने बनाया नया रिकॉर्ड
अगर पूरी फ्रेंचाइजी की बात करें तो ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन 3019.35 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके साथ ही यह भारतीय सिनेमा की पहली फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसने 3000 करोड़ क्लब में एंट्री की है।
‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा’ को छोड़ा पीछे
इस उपलब्धि के साथ ‘धुरंधर’ सीरीज ने S. S. Rajamouli की ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी (2438 करोड़ रुपये) और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी (2092.20 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ ने यह उपलब्धि बिना गल्फ देशों और चीन के कलेक्शन के ही हासिल की है।
स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का दम
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त ने अपनी दमदार भूमिकाएं निभाई हैं, जिसने फिल्म की सफलता में अहम योगदान दिया है।
Read More:

