HomeBreaking Newsदिल्ली में कार शोरूम बना आग का गोला, जान बचाने के लिए...

दिल्ली में कार शोरूम बना आग का गोला, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग…

दिल्ली(Delhi) के साकेत कोर्ट के पास एक कार शोरूम में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि वहां मौजूद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कुछ लोगों ने आग से बचने के लिए इमारत से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। आग बुझाने के साथ-साथ इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

आग लगने की वजह का पता नहीं

फिलहाल कार शोरूम में आग कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। अधिकारियों की जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस हादसे के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें : देवर से संबंध बनाने का दबाव, विरोध करने पर बहू की हुई पिटाई, रामगढ़ से आया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments