HomeBreaking Newsकारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने श्रीनगर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ...

कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने श्रीनगर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख रवाना

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को श्रीनगर पहुंचे। वह दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर हैं, जहां 26 जुलाई को द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल में आयोजित होने वाले विजय दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत

श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर से द्रास रवाना होने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ान संभव नहीं हो सकी।

खराब मौसम के कारण बदला कार्यक्रम

अधिकारियों के अनुसार, मौसम अनुकूल नहीं होने की वजह से रक्षा मंत्री ने सड़क मार्ग से द्रास जाने का फैसला किया। द्रास में शनिवार से दो दिवसीय कारगिल विजय दिवस समारोह की शुरुआत हो रही है, जिसमें सेना, प्रशासन और पूर्व सैनिकों की मौजूदगी रहेगी।

अंतिम चरण में पहुंची तैयारियां

कारगिल विजय दिवस के मौके पर लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल में समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भारतीय सेना ने सुरक्षा और आयोजन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस और बलिदान को याद करेंगे। दौरे के दौरान रक्षा मंत्री लद्दाख में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और अन्य अहम कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक और बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

शहीदों को किया जाएगा नमन

कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय और शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है। द्रास में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शहीदों को नमन करेंगे और उनके अदम्य साहस तथा बलिदान को याद करेंगे।

Read More:

मोहाली में CA दंपती की रहस्यमयी मौत से मची सनसनी, नहर में मिले दोनों के शव

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments