CM Bhagwant singh Mann Shukrana Yatra: पंजाब के CM भगवंत सिंह मान द्वारा निकाली गई 4 दिवसीय ‘शुकराना यात्रा’ का समापन आज 9 मई 2026 को श्री फतेहगढ़ साहिब में होगा। यात्रा के अंतिम दिन यहां विशेष अरदास की जाएगी। आज संगरूर और पटियाला से होकर गुजरेगी शुकराना यात्रा। पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई यह यात्रा राज्य में लागू किए गए सख्त बेअदबी विरोधी कानून के लिए गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने और लोगों का धन्यवाद करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
श्री आनंदपुर साहिब से हुई थी यात्रा की शुरुआत
यह यात्रा 6 मई 2026 को तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद शुकराना यात्रा पंजाब के कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरी है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगतों से सीधा संवाद भी किया है।
कई प्रमुख धार्मिक स्थलों से होकर गुजरी यात्रा
शुकराना यात्रा श्री अमृतसर साहिब और श्री दमदमा साहिब समेत कई अहम स्थानों से होकर गुजरी है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया जा रहा है। खासतौर पर कोटकपूरा में यात्रा का भव्य स्वागत देखने को मिला है।
सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी भीड़ और संगतों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर हैं। यात्रा के हर पड़ाव पर लोगों की बड़ी संख्या देखने को मिल रही है।
बेअदबी कानून को लेकर सरकार सख्त
पंजाब सरकार ने हाल ही में बेअदबी के मामलों में उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान करने वाला सख्त कानून लागू किया है। इसी कानून के लागू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुकराना यात्रा शुरू की है। सरकार का कहना है कि यह यात्रा धार्मिक सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देने के लिए निकाली जा रही है।
Read More:

