HomeBreaking Newsदिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, सभी लाइनों पर लागू...

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, सभी लाइनों पर लागू होगा नया शेड्यूल

दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर 2026 को दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को बदले हुए समय का ध्यान रखना होगा। त्योहार के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने ट्रेन सेवाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। इसके तहत सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे की जगह रात 10 बजे रवाना होगी। यह व्यवस्था एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी लागू रहेगी। DMRC के मुताबिक, दिवाली की शाम होने वाले समारोह और जश्न को देखते हुए सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम मेट्रो रात 10 बजे चलेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी आवाजाही की योजना इसी समय के अनुसार बनाएं।

तीन लाइनों पर सुबह एक घंटा पहले शुरू होगी सेवा

दिवाली के दिन कुछ रूट पर मेट्रो सेवा सामान्य रविवार के मुकाबले एक घंटा पहले शुरू की जाएगी। आमतौर पर इन लाइनों पर पहली ट्रेन सुबह 7 बजे चलती है, लेकिन 8 नवंबर को सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी। इनमें पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन शामिल हैं।

1. पिंक लाइन – मजलिस पार्क से मजलिस पार्क/शिव विहार रूट पर पहली ट्रेन सुबह 6 बजे चलेगी।

2. मैजेंटा लाइन – बॉटनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क से दीपाली चौक रूट पर सेवा सुबह 6 बजे शुरू होगी।

3. ग्रे लाइन – द्वारका ककरोला से ढांसा बस स्टैंड रूट पर पहली मेट्रो सुबह 6 बजे रवाना होगी।

यात्रा से पहले समय की जानकारी जरूर लें

दिवाली पर मेट्रो से आने-जाने वाले यात्रियों को बदले हुए शेड्यूल के हिसाब से अपनी यात्रा तय करने की सलाह दी गई है। खासतौर पर रात में सफर करने वालों को ध्यान रखना होगा कि आखिरी ट्रेन टर्मिनल स्टेशन से रात 10 बजे ही चलेगी। मेट्रो सेवाओं की ताजा जानकारी के लिए यात्री DMRC की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल देख सकते हैं।

Read More

हरदोई में कफ सिरप की ओवरडोज से 4 साल की बच्ची की मौत, खेलते समय पिया था दवा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments