उत्तराखंड के चमोली जिले में एक सुरंग के अंदर पानी और मलबा घुसने से कम से कम 10 मजदूर फंस गए हैं। पीपलकोटी में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (THDC) प्रोजेक्ट साइट पर अब बचाव अभियान चल रहा है।
The rescue operation at the THDC 444 MW project site in Pipalkoti, Chamoli, continues, with ambulances emerging from the tunnel and heading towards the hospital as rescue teams continue their efforts.
More details are awaited. https://t.co/NeZwdmWbUZ pic.twitter.com/5rojJQiDw1
— Kumaon Jagran (@KumaonJagran) August 13, 2026
पुलिस ने बताया कि जब सुरंग में अचानक पानी का तेज बहाव आया, तो 18 मजदूर वहां काम कर रहे थे। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, पानी के तेज बहाव की वजह से उनमें से कई सुरंग के बाहर निकलने वाले रास्ते की तरफ बह गए।
अब तक कम से कम आठ मजदूरों को बचाया जा चुका है, जबकि 10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा, “मौके पर और एंबुलेंस भेजी गई हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी वहां पहुंच गए हैं।”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बचाव और राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर चलाने का आदेश दिया है। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) और स्टेट डिझास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं।
पीपलकोटी स्थित THDC टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की सूचना प्राप्त हुई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए @NDRFHQ और @uksdrf की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
स्वयं भी…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 13, 2026
READ MORE: 15 अगस्त को पहली बार लाल किले पर गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

