HomeBreaking Newsअमृतसर में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, ड्रोन से गिराई...

अमृतसर में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, ड्रोन से गिराई 36 किलो हेरोइन बरामद, एक नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

Amritsar Heroin Seizure: पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए गिराई गई 36 किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के इशारे पर नशे की सप्लाई का काम कर रहे थे।

ड्रोन के जरिए सीमा पर गिराई जाती थी हेरोइन

जांच में सामने आया है कि विदेशी हैंडलर लोपोके सीमा क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप गिरवाता था। इसके बाद उसके स्थानीय साथी खेप को उठाकर आगे दूसरे तस्करों तक पहुंचाते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी भी इसी नेटवर्क का हिस्सा थे और हेरोइन की सप्लाई के लिए जा रहे थे।

भारत माला हाईवे पुल के पास पुलिस ने की कार्रवाई

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी हैंडलर के चार साथी लोपोके सीमा क्षेत्र से ड्रोन के जरिए गिराई गई हेरोइन की खेप लेकर निकले हैं। वे अमृतसर-लोपोके रोड पर भारतमाला हाईवे पुल के पास किसी अन्य पार्टी को नशे की सप्लाई देने जा रहे थे। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर छापेमारी की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एक नाबालिग भी शामिल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल सिंह निवासी घन्नुपुर, परमजीत सिंह और कमलपाल सिंह निवासी राजासांसी, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलो हेरोइन बरामद करने के अलावा सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही दो बाइक भी जब्त की हैं।

परमजीत सिंह पर पहले से दर्ज हैं तीन मामले

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी परमजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से तीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और विदेशी हैंडलर के साथ जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

Read More:

OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, माता-पिता की सैलरी से तय नहीं होगा आरक्षण

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular