HomeBreaking Newsदिल्ली पुलिस के जवान की गोली लगने से मौत, कुआं पूजन समारोह...

दिल्ली पुलिस के जवान की गोली लगने से मौत, कुआं पूजन समारोह के दौरान फायरिंग के दौरान पैर में लगी थी गोली

हिसार के सिंघवा खास गांव में कुआं पूजन समारोह के दौरान हुई कथित हर्ष फायरिंग ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। समारोह में गोली लगने से घायल हुए दिल्ली पुलिस(Delhi Polic) के 35 वर्षीय जवान अमरजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अमरजीत के बाएं पैर में गोली लगी थी। गंभीर हालत में उन्हें पहले भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया जहां 24 सितंबर की रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

समारोह में अचानक चली गोली

मृतक की पत्नी रिंकू के मुताबिक, 23 सितंबर को वह अपने पति के साथ रिश्तेदार के बेटे के कुआं पूजन समारोह में शामिल होने सिंघवा खास पहुंची थीं। रात करीब 10 बजे परिवार और रिश्तेदार खुशी में नाच रहे थे।

रिंकू ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि इसी दौरान सिंघवा खास का सुरेंद्र और भिवानी निवासी उसका दोस्त मनोज अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। उनके पास हथियार थे और कथित तौर पर हवाई फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान चली एक गोली अमरजीत के पैर में जा लगी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोली लगने के बाद अमरजीत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। भिवानी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

परिवार के मुताबिक, अमरजीत के पीछे उनकी पत्नी और पांच साल की बेटी हैं। जवान की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

रिंकू की शिकायत के आधार पर बास थाना पुलिस ने सुरेंद्र, मनोज समेत अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

डीएसपी देवेंद्र नैन के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : खगड़िया में 50-60 यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, नेपाल से गया जा…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments