HomeBreaking Newsउत्तराखंड कोर्ट में महिला ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, पति से...

उत्तराखंड कोर्ट में महिला ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम…

देहरादून(Uttarakhand court) की फैमिली कोर्ट में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने कोर्ट की पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। पूरी घटना परिसर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में महिला तेजी से आती हुई दिखाई देती है और इसके बाद अचानक गैलरी से नीचे कूद जाती है। उसे बचाने के लिए वहां मौजूद पुलिसकर्मी और वकील तुरंत उसकी ओर दौड़े। महिला की पहचान देहरादून के विजयनगर निवासी मीनाक्षी नकोटी के रूप में हुई है।

उसकी शादी 8 अक्टूबर 2019 को हरियाणा के करनाल निवासी संजीव कुमार से हुई थी। दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण को लेकर काफी समय से कानूनी विवाद चल रहा है। बुधवार को मीनाक्षी इसी मामले की सुनवाई के लिए फैमिली कोर्ट पहुंची थी। सुनवाई पूरी होने के बाद उसका पति कोर्ट परिसर से बाहर जा चुका था। इसके कुछ देर बाद महिला ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नीचे गिरने के बाद महिला को तुरंत दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। डॉक्टर उसकी निगरानी में इलाज कर रहे हैं। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं बताई जा रही है।

48 महीने के भरण-पोषण का दावा

कोर्ट से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, पति को महिला को हर महीने 5 हजार रुपये भरण-पोषण देने का आदेश था। महिला की ओर से पिछले 48 महीनों की करीब 2.40 लाख रुपये की बकाया राशि और इलाज के खर्च की मांग का उल्लेख किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया और आर्थिक परेशानियों के कारण महिला तनाव में थी। पुलिस ने अस्पताल जाकर उसका बयान लेने की कोशिश की लेकिन अभी उसकी स्थिति बयान देने लायक नहीं है। महिला के बयान और जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : ‘X’ ने लॉन्च किया नया फीचर, बिना फोन नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments