मोहाली(Mohali) में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो आरोपी घायल हो गए थे। इससे पहले शनिवार को भी इन्हीं तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी जिसमें दो कांस्टेबल घायल हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी फिर उसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई जिसके बाद दोनों आरोपियों का पुलिस ने पैर में गोली मारकर एनकाउंटर को अंजाम दिया और फिर उन घायल आरोपियों को इलाज के लिए मोहाली के फेज-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोर्ट में दो आरोपियों ने किया सरेंडर
इसी मामले में कुलविंदर सिंह और दविंदर सिंह नाम के दो आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अब उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है ताकि हमले की योजना, इसमें शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में विस्तार से पूछताछ की जा सके।
आईटी सिटी इलाके में हुई मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक, लखविंदर, जसरकण और उनका एक साथी आईटी सिटी क्षेत्र में बाइक पर घूम रहे थे। पुलिस वाहन को देखते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस इससे जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।