HomeBreaking Newsपंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल का...

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल का भंडाफोड़, IED के साथ प्रमुख ऑपरेटिव गिरफ्तार

Jalandhar Terror Arrest: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और जालंधर ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत की है। इस दौरान जालंधर से मॉड्यूल के एक प्रमुख ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया, जिसे विदेश में बैठे हैंडलर चला रहे थे।

आरोपी के पास से IED बरामद

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया है। इस IED में 1.3 किलोग्राम उच्च क्षमता वाला विस्फोटक, शरापनेल (धातु के टुकड़े) और बॉल बेयरिंग भरे हुए थे। शुरुआती जांच के अनुसार, इस विस्फोटक का इस्तेमाल किसी बड़े और प्रभावशाली आतंकी हमले के लिए किया जा सकता था, जिसका उद्देश्य राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना था।

समय रहते टला बड़ा आतंकी खतरा

पुलिस के मुताबिक समय पर की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया गया और कई निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सकी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह कार्रवाई राज्य की सुरक्षा के लिहाज से अहम उपलब्धि है।

कई धाराओं में मामला दर्ज

मामले में जालंधर ग्रामीण के पतारा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे आतंकी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। विदेश में बैठे हैंडलरों, स्थानीय स्तर पर सहयोग करने वाले लोगों और इस साजिश से जुड़े सभी फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में एक्टीव आतंकवादी नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने साफ किया कि प्रदेश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

लुधियाना को CM मान का बड़ा तोहफा! आज नए सरकारी स्कूल का करेंगे उद्घाटन, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments