HomeBreaking News13 दिनों बाद अमेरिका ने बदली रणनीति, ईरान पर नए हमलों पर...

13 दिनों बाद अमेरिका ने बदली रणनीति, ईरान पर नए हमलों पर ट्रंप ने लगाई रोक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना को फिलहाल ईरान पर नए सैन्य हमले नहीं करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को शीर्ष सलाहकारों और कैबिनेट सदस्यों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। ट्रंप का मानना है कि इस समय सैन्य कार्रवाई बढ़ाने के बजाय ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ाना ज्यादा सही होगा।

13 दिनों के हमलों के बाद बदली रणनीति

रिपोर्ट के अनुसार, लगातार 13 दिनों तक ईरान पर सैन्य अभियान चलाने के बाद ट्रंप ने नए हमलों को रोकने का निर्देश दिया। बताया गया है कि वह व्यापक युद्ध से बचते हुए कूटनीतिक बातचीत के जरिए समाधान तलाशना चाहते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका के पास सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला रहेगा।

सैन्य अधिकारियों ने जताई थी चिंता

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने सरकार को आगाह किया था कि अगर अभियान लंबा खिंचता है, तो मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सेना के पास पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों और अन्य वायु रक्षा हथियारों का भंडार तेजी से घट सकता है। बताया गया है कि ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने भी बड़े स्तर पर सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने से पहले उपलब्ध संसाधनों और क्षेत्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले असर पर विचार करने की सलाह दी थी।

व्हाइट हाउस ने नहीं दी आधिकारिक प्रतिक्रिया

रिपोर्टों के अनुसार, शुक्रवार को सेना ने राष्ट्रपति ट्रंप के सामने रोजाना की तरह हमले की योजना रखी, लेकिन उन्होंने उसे मंजूरी नहीं दी। इसके बजाय सेना को नए हमले फिलहाल रोकने का निर्देश दिया गया। जब इस संबंध में व्हाइट हाउस से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उसने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हलांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हमलों पर रोक अस्थायी है या लंबे समय तक जारी रहेगी।

ट्रंप बोले- जारी है बातचीत

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन फिलहाल ईरान के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि समय के साथ ईरान वार्ता को लेकर अधिक गंभीर हो रहा है। इस बीच, रिपोर्टों के अनुसार इजरायल को अमेरिका की ओर से एक और सैन्य कार्रवाई की आशंका थी। इसी वजह से वहां सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया था, क्योंकि जवाबी कार्रवाई की स्थिति में इजरायल पर भी हमले का खतरा माना जा रहा था।

Read More

कार्यभार मिलते ही एक्शन मोड में प्रह्लाद जोशी, अर्जेंट मीटिंग कर अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments