HomeBreaking Newsभारती-हर्ष की जोड़ी लेकर आ रही है नया धमाकेदार गेम शो, मजेदार...

भारती-हर्ष की जोड़ी लेकर आ रही है नया धमाकेदार गेम शो, मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

कॉमेडी की दुनिया की फेमस जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया(Bharti and Harsh) अब एक नए एंटरटेनमेंट गेम शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस शो का नाम ‘इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष जहां दोस्तों को फंसाएंगे और आपको हंसाएंगे’ है। हाल ही में शो का पहला प्रोमो सामने आया था जिसमें शो की मजेदार थीम और भारती-हर्ष की खास कॉमेडी स्टाइल की झलक देखने को मिली।

हालांकि, शो के मेकर्स ने अभी तक इसके प्रीमियर की तारीख की अनाउंसमेंट नहीं की है। वहीं,यह शो Sony Entertainment Television पर टेलीकास्ट होगा और SonyLIV पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

प्रोमो में दिखी भारती-हर्ष की खास फैमिली झलक

कॉमेडी की मशहूर जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया जल्द ही अपने नए शो ‘इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष’ के साथ दर्शकों के बीच आने वाली है। शो के प्रोमो की शुरुआत भारती और हर्ष के व्लॉग बनाने के अंदाज से होती है जहां वे अपनी खास ‘LOL फैमिली’ से दर्शकों को मिलवाते नजर आते हैं। प्रोमो में ही हंसी के ठहाके गूंज उठे जिसमें दोनों की मस्ती और मजेदार अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा है।

आपको बता दें कि मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर करते हुए बताया कि इस गेम शो में भारती और हर्ष अपने दोस्तों के साथ दिलचस्प गेम्स खेलते नजर आएंगे और दर्शकों को खूब हंसाने का वादा करेंगे। यह शो जल्द ही Sony Entertainment Television पर टेलीकास्ट होगा जबकि इसे Sony LIV पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।

सोशल मीडिया पर मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

शो का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और टीवी कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई लोगों ने भारती और हर्ष को नए शो के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे देखने की उत्सुकता जताई। समर्थ जुरेल ने बधाई दी है और वहीं कपिल शर्मा के शो में चंदू चाय वाले का किरदार निभाकर सबको लोटपोट करने वाले चंदन प्रभाकर ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।

इसके साथ ही कई फैंस का कहना है कि भारती और हर्ष की कॉमेडी टाइमिंग इस शो को खास बनाएगी। कुछ दर्शक शो में नजर आने वाले मेहमानों को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें : चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का शुभारंभ, 2 अगस्त तक होंगे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments