शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। उन्होंने यह फ़ैसला NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में मचे विवाद और जंतर-मंतर पर छात्रों के जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच लिया। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की और अपने इस्तीफ़े की वजह बताई।
अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि चार दशकों से ज़्यादा समय से वे छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा में सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उनका हमेशा से मानना रहा है कि एक मज़बूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी देश के विकास की नींव होती है।
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की. मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया और अगले साल से NEET को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करने की घोषणा की गई.”
READ MORE: विजय की फिल्म ‘Jana Nayagan’ में सीन कटने पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, फैंस ने दिया दिलासा…

