HomeBreaking Newsकांवड़ियों के रास्ते में नहीं आएगा अतिक्रमण, NHAI और पुलिस ने GT...

कांवड़ियों के रास्ते में नहीं आएगा अतिक्रमण, NHAI और पुलिस ने GT रोड पर चलाया सख्त अभियान

आगामी कांवड़ यात्रा(Kanwariyas) को देखते हुए ग्रेटर नोएडा जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुगम बना रहे, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में बादलपुर पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मिलकर जीटी रोड पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान थाना बादलपुर क्षेत्र के सादोपुर इलाके में सड़क तक फैली दुकानों और अवैध निर्माणों को हटाया गया। प्रशासन ने मशीनों की मदद से सड़क किनारे किए गए कब्जों को साफ कराया ताकि कांवड़ यात्रियों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को साफ संदेश दिया कि सड़क और सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश न करें। प्रशासन ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी भी तरह की रुकावट को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए आने वाले दिनों में भी लगातार निरीक्षण और निगरानी जारी रहेगी।

पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बादलपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ इलाके में पैदल गश्त कर यात्रा मार्ग की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए और संदिग्ध वाहनों की सख्ती से जांच की जाए। यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही PCR और PRV वाहनों को लगातार गश्त करने के लिए कहा गया। प्रशासन ने साफ किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें : जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments