प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें भरोसा है कि खिलाड़ी जोश, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन की भावना के साथ हिस्सा लेंगे।
As the Commonwealth #Glasgow2026 Games begin, my best wishes to the Indian contingent.
I am confident that our athletes will participate in the Games with passion, determination and a spirit of excellence.
The skills and dedication of our athletes always inspire countless… pic.twitter.com/caenX35LdG
— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2026
23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें 10 खेलों के 215 इवेंट्स में मेडल के लिए मुकाबले होंगे।
मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “जैसे ही कॉमनवेल्थ #Glasgow2026 गेम्स शुरू हो रहे हैं, मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी जोश, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन की भावना के साथ इन खेलों में हिस्सा लेंगे। हमारे खिलाड़ियों का हुनर और लगन हमेशा अनगिनत भारतीयों को प्रेरित करती है।”
READ MORE: RJD को बड़ा झटका, पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बीजेपी में शामिल

