उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 13 जून को आजमगढ़ दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
₹925 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
इस कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सुबह 11:50 बजे महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ और मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी 925 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जिले में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को गति देना है।
जनसभा को भी करेंगे संबोधित
लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी जनता के सामने रखेंगे।
गोरखपुर के लिए होंगे रवाना
कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 1:05 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 1:10 बजे हेलीकॉप्टर से गोरखपुर जनपद के लिए रवाना होंगे, जहां उनका अगला कार्यक्रम गांधी इंटर कॉलेज, महुआपार, चिल्लूपार के खेल मैदान में प्रस्तावित है।
Read More
2014 के बाद बदली भारत की छवि… PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर बोले CM पुष्कर सिंह धामी

