HomeBreaking Newsविश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने 'महर्षि चरक औषधि वन' की...

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना की, एक दिन में रखा 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

विश्व पर्यावरण दिवस और अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में महर्षि चरक औषधि वन की स्थापना की है। राज्य सरकार ने एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में औषधीय पौधों का रोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ पौधे लगाए और उन्हें मिठाई भी बांटी। प्रदेशभर में शुक्रवार को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

महर्षि चरक औषधि वन की हुई स्थापना

कुकरैल रेंज में स्थापित महर्षि चरक औषधि वन में नीम, अर्जुन, अशोक, जामुन सहित दो दर्जन से अधिक प्रजातियों के 200 से ज्यादा औषधीय पौधे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने अपने जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस विशेष पहल को पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ा।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी ने पहले 5, कालिदास मार्ग स्थित आवास पर पौधारोपण किया और इसके बाद कुकरैल वन क्षेत्र पहुंचकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। राज्य सरकार ने सभी विभागों, 18 मंडलों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों को पौधारोपण के लक्ष्य सौंपे हैं। अभियान में स्कूलों, कॉलेजों, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

पूरे प्रदेश में चलेगा पौधारोपण अभियान

सरकार के मुताबिक प्रदेश के 17 नगर निगमों, 825 विकास खंडों, 762 नगर निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अमृत सरोवर, तालाब, सड़क, एक्सप्रेसवे, नदियों और नहरों के किनारे बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग के साथ ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान और नगर विकास विभाग भी इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

जलवायु परिवर्तन पर होगी विशेष संगोष्ठी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान’ विषय पर चर्चा होगी।

Read More

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा गया आरोपी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments