HomeCurrent Newsमोहाली में ED की Raid, 9वीं मंजिल से फेंका गया कैश से...

मोहाली में ED की Raid, 9वीं मंजिल से फेंका गया कैश से भरा हुआ बैग, जांच जारी

ED Raid in Mohali: आज सुबह मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में केंद्रीय एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड के बाद अफरा-तफरी मच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED ने IT सेक्टर में काम करने वाले एक व्यक्ति के घर पर रेड की। इस कार्रवाई के दौरान, टीम के पहुँचते ही, किसी ने रिहायशी टावर की 9वीं मंज़िल से एक बैग नीचे फेंक दिया, जिसमें कैश भरा हुआ था।

ड्राइवर हुआ गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि एक ड्राइवर, जो पहले से ही नीचे एक कार में इन्तजार कर रहा था, उसने तुरंत वह बैग उठा लिया और मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि, ED की टीम ने यह घटना देख ली, अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ड्राइवर का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। जब्त किए गए बैग से लगभग ₹21 लाख कैश बरामद हुआ है।

सुबह सात बजे पहुंची थी टीम

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सुबह करीब सात बजे दिल्ली से खरड़ पहुंची। अधिकारियों ने चज्जूमाजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसायटी के फ्लैट नंबर 906 में तलाशी अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट आईटी कारोबारी नितिन गोयल से जुड़ा हुआ है।

फ्लैट से नीचे फेंके गए कैश से भरे बैग

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक छापेमारी के दौरान अचानक फ्लैट की ऊपरी मंजिल से दो बैग नीचे फेंके गए। बैग गिरते ही उनमें रखे 500-500 रुपये के नोट सोसायटी परिसर में बिखर गए। यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

ED ने कब्जे में ली नकदी

घटना के तुरंत बाद ईडी अधिकारियों ने दोनों बैग अपने कब्जे में ले लिए। सूत्रों के मुताबिक बैगों से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक ईडी की तरफ से बरामद रकम या छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

कई घंटों तक चली जांच

सूत्रों के अनुसार ईडी अधिकारियों ने फ्लैट के अंदर कई घंटों तक दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच की। बताया गया कि तलाशी के दौरान फ्लैट अंदर से बंद था और टीम ने पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की।

मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से हुई जांच

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच का हिस्सा है। सूत्रों का दावा है कि जिस कारोबारी के यहां छापा मारा गया, उसके संबंध राज्य सरकार के एक वरिष्ठ राजनीतिक पदाधिकारी के करीबी लोगों से बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस राजनीतिक कनेक्शन की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पंजाब में 12 ठिकानों पर एक साथ पड़ी रेड

बताया जा रहा है कि गुरुवार को ईडी ने पंजाब में मोहाली और चंडीगढ़ के 12 अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। यह कार्रवाई सनटेक सिटी परियोजना, एबीएस टाउनशिप्स प्राइवेट लिमिटेड, अल्टस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शंस और उनके सहयोगियों से जुड़े मामलों में की जा रही है।

बेअदबी कानून पर CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का दूसरा दिन, आज जालंधर से होगी रवाना, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments