HomeBreaking Newsआतंकवाद पर पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा सवाल, जयशंकर के जवाब ने सबको...

आतंकवाद पर पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा सवाल, जयशंकर के जवाब ने सबको कर दिया खामोश!

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर(Jaishankar) एक प्रेस ब्रीफिंग में शामिल हुए। यह कार्यक्रम लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलो न्यंती के साथ आयोजित किया गया था और इसका मेन टॉपिक शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा से जुड़ा था।

जब ब्रीफिंग चल ही रही थी तब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने एस. जयशंकर से आतंकवाद को लेकर सवाल करने की कोशिश की। पत्रकार ने भारत सरकार पर पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पूछा कि भारत इसे कब रोकना बंद करेगा।

जयशंकर ने दिया तीखा जवाब

पत्रकार के सवाल पर जयशंकर ने जवाब देते हुए कहा, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। हद है।” यह टिप्पणी उस समय आई जब कार्यक्रम पहले से तय रूल के मुताबिक सिर्फ बयानों तक ही सीमित रखा गया था।

जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। अपनी न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान उन्होंने कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लिया।

शहबाज शरीफ से भी पूछे गए थे सवाल

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी न्यूयॉर्क में आतंकवाद से जुड़े सवाल पूछे गए थे। पत्रकारों ने उनसे पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को कथित तौर पर मिलने वाले समर्थन और मुंबई हमलों के आरोपी हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ ने इन सवालों का जवाब नहीं दिया।

सीमा-पार आतंकवाद पर भारत का रुख

भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर अपनी जमीन से सक्रिय आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है। नई दिल्ली पाकिस्तान से सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस और सत्यापन योग्य कार्रवाई की मांग करता रहा है।

वहीं, पाकिस्तान भारत के इन आरोपों को स्वीकार नहीं करता और दोनों देशों के बीच आतंकवाद को लेकर लंबे समय से राजनीतिक एवं कूटनीतिक मतभेद बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2026 में तिरंगा लहराकर लौटे भारतीय शूटर्स, एयरपोर्ट पर हुआ…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments