HomeBreaking NewsAsian Games 2026 में तिरंगा लहराकर लौटे भारतीय शूटर्स, एयरपोर्ट पर हुआ...

Asian Games 2026 में तिरंगा लहराकर लौटे भारतीय शूटर्स, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

शियन गेम्स 2026(Asian Games 2026) में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय शूटिंग टीम शुक्रवार को स्वदेश वापस लौटी। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए ढोल-नगाड़ों की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में प्रशंसकों के साथ कई खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य भी उनका हौसला बढ़ाने पहुंचे।

शूटर्स के चेहरे पर मेडल जीतने की खुशी साफ नजर आई। खिलाड़ियों ने इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, टीम के सहयोग और सपोर्ट सिस्टम को दिया।

राइजा ढिल्लों ने जताया गर्व

भारतीय शूटर राइजा ढिल्लों ने कहा कि पूरी शूटिंग टीम ने इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक, टीम के सभी सदस्यों ने मेडल हासिल किए और इसके लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की। उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और टीम के सभी प्रायोजकों का भी आभार जताया जिन्होंने खिलाड़ियों को तैयारी में सहयोग दिया।

अनंतजीत ने फिर जीते दो मेडल

भारतीय शूटर अनंतजीत सिंह नरुका ने दो पदक जीतने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में भी उनके खाते में दो मेडल आए थे और इस बार भी वह दो पदक जीतने में सफल रहे।

अनंतजीत और परिनाज राइजा की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। पुरुष टीम स्पर्धा में भवतेघ सिंह गिल, अनंतजीत सिंह और मैराज अहमद खान ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं महिला टीम में परिनाज राइजा और माहेश्वर की टीम ने 331 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

एयर राइफल में भी भारत का शानदार प्रदर्शन

शूटिंग में भारत की पदक यात्रा महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल के साथ शुरू हुई। इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की टीम ने यह पदक जीता। इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर अपने नाम किया। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

व्यक्तिगत मुकाबलों में हिमांशु ने रजत, जबकि रुद्राक्ष ने कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक संख्या बढ़ाई। भारतीय निशानेबाजों के इस प्रदर्शन ने एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए कई यादगार पल बनाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments