HomeBreaking Newsआडवाणी, केजरीवाल से जयशंकर तक... दिल्ली में दिग्गजों के वोट का क्या...

आडवाणी, केजरीवाल से जयशंकर तक… दिल्ली में दिग्गजों के वोट का क्या हुआ? चुनाव आयोग ने दिया अपडेट!

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत नोटिस पाने वाले कई वीआईपी मतदाताओं के विवरणों का चुनाव अधिकारियों द्वारा सफलतापूर्वक फील्ड वेरिफिकेशन कर लिया गया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की टीमों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किए जाने के बाद इन सभी प्रमुख हस्तियों के नाम सुरक्षित रख लिए गए हैं। अब इन सभी के नाम 4 नवंबर को जारी होने वाली दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

आडवाणी, केजरीवाल और सीएम रेखा गुप्ता समेत दिग्गजों को मिला था नोटिस

बता दें कि एन्यूमरेशन फॉर्म में विसंगतियों और वर्ष 2002 में हुए पिछले SIR के डेटाबेस से मिलान न हो पाने (अनमैप्ड होने) के कारण कई दिग्गज नेताओं और प्रमुख हस्तियों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसे बड़े नाम शामिल थे। नोटिस पाने वाले ऐसे ज्यादातर वीआईपी मतदाता नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं।

आयोग के विशेष निर्देशों के तहत जारी किए गए थे नोटिस

निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, जनप्रतिनिधियों, न्यायपालिका के सदस्यों, संवैधानिक पदों पर रहे व्यक्तियों और सार्वजनिक जीवन की प्रमुख हस्तियों का नाम यदि 31 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में नहीं दिखता है, तो दावे व आपत्तियों की प्रक्रिया के दौरान उनसे जरूरी दस्तावेज हासिल करने के लिए नोटिस भेजना अनिवार्य था। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नोटिस जारी करने का उद्देश्य केवल सत्यापन करना और दस्तावेज जुटाना था, न कि किसी का नाम मतदाता सूची से हटाना।

4 नवंबर को आएगी अंतिम सूची

दिल्ली की मौजूदा ड्राफ्ट मतदाता सूची में 97 लाख से अधिक मतदाता शामिल हैं, जिनमें से करीब 33.13 लाख मतदाताओं को डेटा विसंगतियों और 2002 के रिकॉर्ड से मिलान न होने के कारण नोटिस हेतु चिन्हित किया गया था। चुनाव आयोग ने आश्वस्त किया है कि किसी भी नागरिक का नाम बिना सुनवाई का अवसर दिए और उचित आदेश पारित किए बिना नहीं काटा जाएगा। सभी का सत्यापन पूरा होने के बाद 4 नवंबर को दिल्ली की संशोधित अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

 

READ MORE: तिहाड़ में पास्ता-चिकन मांगने वाला अमेरिकी कैदी रिहा, कोर्ट ने दी 1 महीने के लिए अमेरिका जाने की इजाजत!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments